Disadvantages Of Cigarettes: हार्ट व डायबिटीज के पेशेंट हो जाएं अलर्ट, सिगरेट हो सकती है जानलेवा, क्या कह रहे है चिकित्सक

ब्रह्मवाक्य.हेल्थ। सिगरेट पीना स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है। चिकित्सकों का कहना है कि सिगरेट पीने से इंसान के फेफड़े खराब हो जाते है। साथ ही ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे हार्ट अटैक के चांस बढ़ जाते है। कहते है कि लगातार सिगरेट के इस्तेमाल से मुंह, गला, पेट व  लिवर में कैंसर का कारण बन सकती है। लम्बे समय तक सिगरेट का सेवन करने से हार्ट की नली में खून का संचार बंद हो जाता है। ऐसे में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

आइये जानते है सिगरेट पीने के नुकसान

हार्ट अटैक का कारण:
सिगरेट का धुंआ हार्ट के लिए काफी नुकसानदायक है। इसके पीने से फेफड़े में ब्लॉकेज आ जाते है। इसके धुएं में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड गैस ब्लड में ऑक्सीजन लेवल कम कर देती है।

सांस लेने में दिक्कत होना:
सिगरेट के अधिक सेवन से सांस लेने में दिक्कत होती है। इसका धुंआ हमारी स्वांस नली में जम जाता है। जिससे हमे आगे चल के सांस लेने में प्रॉब्लम होना शुरू हो जाती है।

आंखों में समस्या:
सिगरेट के पीने से हमारे आंखों को भी नुकसान होता है। इसके अत्यधिक सेवन से हमारे आंखों में विभिन्न प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। जैसे आंखों का सूखना, मोतियाबिंद, डायबिटिक रेटिनोपैथी और ऑप्टिक नर्व संबंधी समस्याएं आदि हो जाती है।

गला रोग का खतरा:
कहते है कि सिगरेट के लगातार सेवन से गले में होने वाले कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सिगरेट पीने से गले में ड्रायनेस और इरिटेशन होने लगता है। इसके धुंए से सबसे ज्यादा नुकसान गले में मौजूद पतली झिल्ली को होता है। इसलिए सिगरेट से दूर रहे।

मधुमेह रोग में खतरा
सिगरेट पीने से ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। फिर डायबिटीज पेशेंट जो दवा ले रहे होते है। वह असर नहीं करती है। जो व्यक्ति सिगरेट का सेवन हमेशा से करता आ रहा है। उसे टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा होता है।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button