World Laughter Day: हंसने से मिलती है पॉजिटिव एनर्जी, स्वस्थ मनुष्य को जरूर 10 मिनट हंसना चाहिए, ये है 7 फायदे
![World Laughter Day](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/05/New-Project-4-2.jpg)
ब्रह्मवाक्य.डेस्क। हंसना (World Laughter Day ) शरीर क लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। पर आज की भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में ज्यादातर लोगों के चेहरे से हंसी गायब हो गयी है। जबकि शरीर के लिए हंसी व ठिठोली बहुत ही जरूरी है। इससे पॉजिटिव एनर्जी आती है। साथ ही हंसने से तनाव कम होता है। चिकित्सकों का मानना है कि हंसना भी एक थेरेपी है। क्योंकि हंसने से दिल और मन दोनों ही खुश रहते है। एक स्वस्थ मनुष्य को प्रतिदिन 10-15 मिनट हंसना चाहिए। हंसने से शरीर में मेटाबॉलिज़्म सही रहता हैं। तो आइये आज World Laughter Day के उपलक्ष्य में हंसने के फायदे जानते है…
इस तरह के होते है फायदे
- दिल खोल के हंसने से इम्युनिटी पावर बढ़ती है। हंसने से हमे बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। अगर आप स्वस्थ जीवन चाहते है तो हंसना अपने डेली के व्यायाम में शामिल करें।
- हंसने से हार्ट, बीपी प्रॉब्लम में राहत मिलती है। हार्ट की पम्पिंग रेट ठीक रहती है। यह हार्ट पेशेंट के लिए फायदेमंद है। हंसने से ऑक्सीजन लेवल सही रहता है, जो बीपी पेशेंट के लिए लाभकारी है। खुल के हंसने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है।
- हंसने से स्ट्रेस तो मिनटों में ख़त्म होता है। तनाव के लिए तो हंसी जादू होती है। हंसी स्ट्रेस को भगाने का सबसे अच्छा माध्यम है। अगर आप तनाव में है तो 1 मिनट के लिए जरूर हंसिये। तनाव काफी हद तक कम होगा।
- हंसने से त्वचा में ग्लो बढ़ता है। जो व्यक्ति नियमित 10 मिनट तक हंसता है। उसकी उम्र कम दिखाई देती है। स्किन खिली-खिली रहती है। हंसने से से चेहरे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है। जिससे चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़तीं।
- खुल कर हंसने से शरीर के दर्द में कुछ घंटों के लिए दर्द में राहत मिलती है। हंसने से आपकी बॉडी रिलेक्स होती है। डॉक्टर लाफिंग थैरेपी की मदद से रोगियों को आराम पहुंचाने का प्रयास करते हैं।
- घर हो या ऑफिस जब हम हंसते है तो वहां का माहौल खुशनुमा हो जाता है। इससे पॉजिटिविटी आती है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आप इसे अपने आसपास भी फैलाते हैं। आप जो काम करते हैं, वो अच्छे से कर पाते हैं।
- जब हम खुल के हंसते है तो हमारी बॉडी रिलैक्स रहती है। जिससे हमें रात में अच्छी नींद आती है। माइंड फ्रेस रहता है। हंसने से शरीर में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन बनता है। जिससे हमें आरामदायक नींद आती है।