मऊगंज में युवक पर जानलेवा हमला, भैंस मांगने गया था पड़ाेसी के घर, महिला समेत दो बेटों ने मिलकर मारा

ब्रह्मवाक्य/मऊगंज। मऊगंज कस्बे के समीप दुबगवां कुर्मियान गांव में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ है। बताया गया कि पीड़ित युवक अपनी भैंस मांगने पड़ोसी के घर गया था। तभी महिला अपने दो बटों के साथ मिलकर युवक पर जानलेवा हमला की है। शोर सुन आसपास के लोग दौड़े। जिन्होंने बीच बचाव करते हुए युवक को गंभीर हालत में पहले मऊगंज अस्पताल लेकर गए।

फिर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया है। जहां युवक की हालत खतरे के बाहर है। पीड़ित ने मऊगंज पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। इस मामले में मऊगंज पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 का अपराध दर्ज किया है। अब एमएलसी रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित विजय शंकर द्विवेदी पुत्र कृष्ण कुमार 29 वर्ष निवासी दुबगवां कुर्मियान का रहने वाला है। वह 18 अक्टूबर की दोपहर एक बजे के आसपास मूर्ती देवी के घर अपनी भैंस मांगने गया। तभी तलवार से हमला हुआ है। एक दर्जन टांके लगे है। पुलिस पर आरोपी पक्ष के लोगों का बचाव करने के आरोप लगे है। पीड़ित ने वरिष्ठ अधिकारियों से स्पष्ट जांच की मांग की है।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button