Mauganj: नवगठित मऊगंज जिले के विभिन्न पदों को मिली मंजूरी
![Mauganj](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/08/New-Project-2-6.jpg)
ब्रह्मवाक्य/मऊगंज। कैबिनेट की बैठक में नवगठित मऊगंज जिले के गठन को मंजूरी के साथ विभिन्न पदों को मंजूरी देने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके परिपालन में राजस्व विभाग द्वारा नवगठित मऊगंज जिले के लिए कलेक्टर के एक पद, अपर कलेक्टर के एक पद तथा संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर के पाँच पदों को मंजूरी दी गई।
बैठक में प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा के आधार पर सहायक लेखा अधिकारी के एक पद को मंजूरी दी गई। बैठक में अधीक्षक के एक पद, सहायक अधीक्षक के दो पद, ऑडिटर के एक पद, निज सहायक के एक पद, स्टेनोग्राफर के एक पद, सहायक ग्रेड दो के 13 पदों, सहायक ग्रेड तीन के 25 पदों, स्टेनो टायपिस्ट के तीन पदों, कम्प्यूटर के ऑपरेटर के तीन पदों, वाहन चालक के 6 पदों, जमादार के एक पद तथा भृत्य 31 पदों को मंजूरी दी गई।