Mango Sikanji: आम की शिकंजी बनाइये इस नए तरीके से पाएंगे अलग स्वाद

ब्रह्मवाक्य हेल्थ। आम की शिकंजी गर्मी में बहुत ही फायदेमंद होती है इस भीषण गर्मी में आम की शिकंजी पीने से पेट में ठंडक रहती है और पाचन क्रिया ठीक रहती है कच्चे आम से हम कई प्रकार के डिश बना सकते है आज हम आपको आम के शिकंजी के बारे में बात करने जा रहे हैं-

सामग्री –
2 गिलास पानी
1नींबू
1चम्मच आम की चटनी
काला नमक टेस्ट के अनुसार
1/2 चम्मच भूना हुआ जीरा
2बर्फ के टुकड़े
कुछ पुदीने के पत्ती

बनाने की विधि-  

सबसे पहले एक गिलास में पानी डालें। फिर उसमें आम की बनाई हुई चटनी, नींबू का रस,काला नमक सब कुछ अच्छे से मिला लें। पुदीने की पत्ती को पीस कर अब अच्छे से मिला लें। अब इसमें बर्फ के टुकड़े डाल कर ठंडा ठंडा सर्व करें।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button