कब्ज को दूर भगाए ये फल, जानिए इसके फायदे और नुकसान

ब्रह्मवाक्य/हेल्थ। नाशपाती एक मौसमी फल है। यह फल बरसात के मौसम में मार्केट में खूब बिकता है। यह फल बहुत ही फायदेमंद होता है। यह एक स्वादिष्ट फल होता है। इस फल में अनेको पोषक तत्व होते है। नाशपाती में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।इस फल में प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, विटामिन C, विटामिन K, पोटेशियम सहित कई प्रकार के पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है।

यह फल कब्ज के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सही करता है। इसके सेवन से टाइप 2 डयबिटीज का भी खतरा कम होता है। नाशपाती के सेवन से वजन को नियंत्रण किया जा सकता है। नाशपाती खाने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है। नाशपाती के नियमित सेवन से कमजोरी दूर होती है।

नाशपाती की ताशीर ठण्ड होती है इसलिए इसका सेवन सर्दी जुकाम हो तो न करें। नाशपाती के अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button