Happy New Year 2024: इन जगहों पर मनाये नए साल का जश्न, परिवार व दोस्तों के साथ करे एन्जॉय, जन्नत से नहीं है कम

ब्रह्मवाक्य/पर्यटन। एक दिन बाद नया साल यानि 2024 का आगाज हो जायेगा। न्यू ईयर का वेलकम पूरा देश बड़े धूमधाम से करता है। नए साल के मौके पर लोग अपने फैमली और फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट करते है ऐसे में कुछ लोग घर पर ही पार्टी करते है तो कुछ लोग बाहर घूमने जाते है। आपके सतना और रीवा के आस पास कई ऐसे स्थान है जहाँ पर लोग दूर-दूर से लोग घूमने आते है। ऐसे में आप इन जगहों पर जाकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल को खास बना सकते है। आप 2023 को बाय-बाय बोल कर 2024 का वेलकम कर सकते है।

1- मुकुंदपुर टाइगर सफारी
यह टाइगर सफारी सतना से 46 किलोमीटर दूर है। यहाँ पर पर्यटकों का हमेशा आना जाना रहता है। नए साल के खास मौके पर आप खूबसूरत सफ़ेद बाघों का दीदार कर सकते है और भी कई तरह के वन्य प्राणियों को वाइट टाइगर सफारी में देख सकेंगे। नए साल में व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने तथा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ-साथ चिकित्सा दल एवं फायर ब्रिागेड भी तैनात रहेंगे। व्हाइट टाइगर सफारी में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए सतना मण्डल के 46 वन कर्मी, रीवा वनमण्डल के 9 वनकर्मी तथा वनरक्षक प्रशिक्षण शाला के 33 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

2- चित्रकूट
चित्रकूट सतना से 77 KM दूर है। चित्रकूट में कामदगिरि पर्वत प्रसिद्ध है जिसकी परिक्रमा करने दूर-दूर के श्रद्धालू आते है। भगवान राम अपने वनवास के दिनों में कुछ दिन चित्रकूट में ही बिताये थे। यहाँ पर कई जगहे है घूमने के लिए जैसे- गुप्त गोदावरी, लक्ष्मण पहाड़ी, रामघाट, सती अनुसुइया, हनुमान धारा, स्फटिक शिला, कामदगिरि मंदिर आदि। नए साल के इस अवसर पर आप भी अपनी फैमली के साथ इस ट्रिप का लुफ्त उठा सकतें है।

3- रामवन
रामवन सतना से महज 15 KM दूर है। यह आस्था के साथ-साथ पिकनिक स्पॉट भी है। रामवन में हनुमान बड़ी सी प्रतिमा स्थापित है। यहाँ तुलसी संग्राहलय है। बच्चो के घूमने के लिए बेहद ही खास है। मंदिर परिसर में चारों तरफ छोटे-छोटे दृश्यों के माध्यम से श्री राम जी के जीवन गाथा को दर्शाया गया है।

4- धारकुंडी आश्रम
धारकुंडी आश्रम सतना जिले से 58 KM दूर स्थित है। यह आश्रम जंगल से चारों ओर से घिरा है। यहाँ पर प्रकृति का नेचुरल व्यू देखने को मिलता है। माना जाता है कि महाभारत काल में युधिष्ठिर और दक्ष का संवाद यही एक कुंड में था जो अब अघमर्षण कुंड के नाम से प्रसिद्ध है।

5- पशुपतिनाथ
पशुपतिनाथ मंदिर सतना से महज 4 KM दूरी पर स्थित है। यहाँ पर पांच मुख वाले शिव जी की विशाल मूर्ति हैं। जो की श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहाँ पर नंदी जी की विशालकाय मूर्ती बनी हुई है। 2024 की शुरुआत आप शिव जी की पूजा अर्चना कर शुरू कर सकतें है।

6- वैंकटेश लोक 
व्यंकटेश लोक का नजारा बहुत ही आकर्षक है। भगवान व्यंकटेश के मंदिर के पास बने छोटे से तालाब के चारो तरफ भगवान विष्णु के बारह अवतारों की 10 फिट ऊंची प्रतिमाएं लगाई गई हैं और तालाब के बीचों-बीच विष्णु भगवान की विशाल प्रतिमा स्थपित की गई है। व्यंकटेश लोक का लोकार्पण कुछ दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था।

7- भरहुत स्तूप
भरहुत स्तूप सतना जिले में आता है। यह स्थान बौद्ध स्तूप और कलाकृतियों के लिए फेमस है। यह स्थान ऐसे पर्यटकों के लिए बेहतर है जिन्हे ऐतिहासिक जगहें पसंद हो उनके लिए आकर्षण का केंद्र है यहाँ पर सैलानियों का आना जाना लगा रहता है।

8- भूमरा शिव मंदिर
यह भूमरा शिव मंदिर से 40 km दूर है। यह शिव मंदिर बहुत ही प्राचीन शिव मंदिर है। यह मंदिर छठी शताब्दी का मंदिर है जिसका सम्बन्ध गुप्त काल से है। यह प्राचीन कलाकृतियों से निर्मित मंदिर है। इस अवशेष कोलकाता और प्रयागराज संग्रहालय में रखे गए है।

9- मैहर माता मंदिर
माँ शारदा देवी मंदिर सतना से 45 km दूरी पर स्थित है। यहाँ पर हमेशा भक्तों का तांता लगा रहता है। न्यू ईयर पर हमेशा यहाँ पर बहुत ज्यादा मात्रा में भीड़ होती है। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ माँ शारदा के दर्शन के कर नए साल की शुरुआत कर सकते हैं।

 

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button