Morena Breaking News: MP के मुरैना में जहरीली गैस रिसने से 5 की मौत, सेफ्टी टैंक की सफाई करने उतरे थे मजदूर
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/08/New-Project-13.jpg)
ब्रह्मवाक्य.मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिला अंतर्गत नूराबाद के धनेला गांव में 5 श्रमिकों की मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई है। पुलिस का कहना है कि फूड फैक्ट्री में गुलकंद और दूसरे अन्य प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। बुधवार की सुबह 9 बजे एक मजदूर सेफ्टी टैंक की सफाई करने उतरा था। तभी सेफ्टी टैंक से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। ऐसे में उस मजदूर की तबीयत बिगड़ी। घटना देख दूसरा भाई बचाने दौड़ा।
वह भी गैस सूंघते ही बेहोश हो गया। कुछ देर बाद एक-एक कर पांच मजदूर आए। जो सेफ्टी टैंक में पास आकर जहरीली गैस सूंघे। इसके बाद टैंक में गिरकर डूब गए। घटना के बाद अन्य मजदूर आए। उनको भी सांस लेने में दिक्कत हुई। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस प्रशासन ने कई मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फायर ब्रिगेड की टीम आई है। फैक्ट्री को खाली करा दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में राम अवतार सिंह, रामनरेश सिंह, धीर सिंह तीनों टिक टोली गांव के रहने वाले है। साथ ही सगे भाई है। वहीं राजेश और गिरिराज दोनों घुरैया वसई गांव के निवासी है। मुरैना जिला की मानें तो फैक्ट्री कौशल गोयल की पत्नी के नाम से रजिस्टर्ड है। फूड फैक्ट्री के सेफ्टी टैंक में पपीते डालकर चेरी बनाई जाती है। इसी सेफ्टी टैंक के सफाई करने मजदूर उतरे थे। जो हादसे का शिकार हो गए।