रीवा में कई माह से खाली निरीक्षकों के पद भरे, 15 इंस्पेक्टर बने थाना प्रभारी, 2 SI इधर से उधर, TI हितेन्द्रनाथ पहुंचे पुलिस लाइन

ब्रह्मवाक्य. रीवा। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर रीवा पुलिस कप्तान विवेक सिंह ने 51 अधिकारियों व कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की है। 28 अगस्त की शाम जारी आदेश में 16 निरीक्षक, तीन उपनिरीक्षक, तीन एएसआई, 9 प्रधान आरक्षक, 20 आरक्षक को इधर से उधर किया है। वहीं कई माह से खाली निरीक्षकों के पद भरे गए है। हाल ही में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा तीन साल से एक ही जिलों पर जमे इंस्पेक्टरों को दूसरी इकाई से भेजा था।

तब रीवा से 11 निरीक्षक बाहर गए। वहीं 19 निरीक्षकों मिले थे। अभी तक ये इंस्पेक्टर संबंधित जिलों से रवानगी लेकर पुलिस लाइन में तैनात थे। जिनको सोमवार की शाम एसपी ने आदेश जारी कर पदस्थापना कर दी है। काफी समय बाद उपनिरीक्षकों से थानों का प्रभार छीनकर निरीक्षकों को दिया गया है। अब सहदेव राम साहू को सिटी कोतवाली, संतोष कुमार पंद्रे को सिविल लाइन और विजय सिंह बघेल को विश्वविद्यालय थाने का प्रभारी बनाया है।

इनको मिली यहां की जिम्मेदारी
1- निरीक्षक सहदेव राम साहू पुलिस लाइन से सिटी कोतवाली
2- निरीक्षक संतोष कुमार पंद्रे पुलिस लाइन से सिविल लाइन
3- निरीक्षक विजय सिंह बघेल पुलिस लाइन से विश्वविद्यालय
4- निरीक्षक रूप लाल उईके पुलिस लाइन से रायपुर कर्चुलियान
5- निरीक्षक विकास कपीस पुलिस लाइन से गुढ़
6- निरीक्षक प्रकाश चन्द्र पटेल पुलिस लाइन से गोविंदगढ़
7- निरीक्षक निशा मिश्रा महिला थाना से सेमरिया
8- निरीक्षक श्रृंगेश सिंह राजपूत पुलिस लाइन से बैकुंठपुर
9- निरीक्षक अनूप कुमार उईके पुलिस लाइन से मनगवां
10- निरीक्षक जानकी प्रसाद ठाकुर पुलिस लाइन से गढ़
11- निरीक्षक अजय खोब्रागडे पुलिस लाइन से जवा
12- निरीक्षक उषा सिंह सोमवंशी पुलिस लाइन से चाकघाट
13- निरीक्षक भूमेश्वरी चौहान पुलिस लाइन से महिला थाना
14- निरीक्षक हरीशंकर तिवारी पुलिस लाइन से यातायात
15- निरीक्षक लोकमन अहिरवार पुलिस लाइन से अजाक
16- निरीक्षक हितेन्द्रनाथ शर्मा सिविल लाइन से पुलिस लाइन
17- उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह पनवार से थाना प्रभारी डभौरा
18- उपनिरीक्षक आरएस बागरी चोरहटा से थाना प्रभारी पनवार

3 एएसआई, 9 हेड कांस्टेबल, 20 कांस्टेबल की नई जमावट

सौरव सोनी को तत्काल प्रभाव से सिरमौर भेजा

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button