MP Monsoon Update: रीवा जिले में 296.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ब्रह्मवाक्य/रीवा। रीवा जिले में पिछले 24 घंटे में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में दो अगस्त को 34 मिमी मीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी है। सर्वाधिक 80 मिमी वर्षा मऊगंज तहसील में दर्ज की गयी है। इसके साथ-साथ तहसील हुजूर में 26.4 मिमी, मनगवां में 51 मिमी और जवा में 42 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है। अभी भी वर्षा क्रम जारी है। जिले में एक जून से अब तक कुल 296.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस अवधि में तहसील हुजूर में 385.6 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 245.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 478 मिलीमीटर, सिरमौर में 254.6 मिलीमीटर, त्योंथर में 104 मिलीमीटर, मऊगंज में 348.6 मिलीमीटर, हनुमना में 185.6 मिलीमीटर, सेमरिया में 233 मिलीमीटर, मनगवां में 456 मिलीमीटर, जवा में 250.2 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी तहसील में 322 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 262 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button