Bihar: आवागमन शुरू होने से पहले ही धंस गया 1700 करोड़ का पुल, गंगा नदी में समाया भ्रष्टाचार की बुनियाद पर बना ब्रिज

ब्रह्म वाक्य, एजेंसी। बिहार में 1700 करोड़ का खर्चा करने बनाया जा रहा पुल आवागमन शुरू होने से पहले ही धंस गया। इसके साथ ही सरकार के 1700 करोड़ रुपये पानी में समा गए। बिहार में खगड़िया-अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच बना रहा पुल रविवार शाम करीब 6 बजे गंगा नदी में समा गया। लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले पुल का एक पाया करीब 3-4 फीट तक धंस गया था, इसके बाद निर्माणाधीन पुल एक तरफ झुकना शुरू हुआ, जिसे देखकर इलाके में हंगामा मच गया और कई सारे लोग किनारे पर जमा हो गए। देखते ही देखते करीब 10 मिनट के भीतर ही एक तरफ झुकता पुल धड़ाम से गंगा नदी में जा गिरा। पुल के गिरने के बाद नदी में लहरें तेज हो गईं और नदी के किनारे जाने के लिए नाव में बैठे लोग नाव से कूदकर अपनी जान बचाने के लिए भागे।

मुख्यमंत्री नीतीश ने किया था शिलान्यास
बतादें कि, भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अगुवानी घाट गंगा नदी पर 1710 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस फोरलेन पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 फरवरी 2014 को किया था। पुल की लंबाई करीब 3.160 किलोमीटर थी। जिसका 80% निर्माण पूरा हो चुका था। इस ब्रिज का 10,11 और 12 नंबर का पाया रविवार शाम ढह गया।

घोर-अनियमितता के चलते ऐसी घटना हुई
पुल गिरने की घटना पर सुल्तानगंज के जेडीयू विधायक प्रो।ललित मंडल ने कहा कि घोर-अनियमितता के चलते ऐसी घटना हुई है। हालांकि यह कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी 2022 में तेज हवा से पुल का स्लैब नीचे गिर गया था और इस बार तो पूरा पुल ही ढह गया। हमें तो लगा था कि इस साल नवंबर-दिसंबर में इस पुल का उद्घाटन होगा, लेकिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं ये जांच का विषय है।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button