MP: सतना जिले के चित्रकूट में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, 5 नाविकों ने की वारदात, मां का दोस्त भी बना आरोपी
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/05/New-Project-5.jpg)
ब्रह्मवाक्य.सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत चित्रकूट धार्मिक नगरी में 16 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक बरौंधा थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की अपने मां के दोस्त के साथ चित्रकूट घूमने आई थी। रात में भरतघाट स्थिति कपड़ा चेंजिंग रूम में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात सो रही थी। इसी बीच एक दरिंदे ने देख लिया।
फिर अपने साथियों को जाकर नाबालिग लड़की की कहानी बताई। ऐसे में पांच नाविक मौके पर आए। पहले लड़की व उसके दोस्त को फटकार लगाई। इसके बाद सभी नाविकों की नियत फिसल गई। ऐसे में बीच नदी में नाव लेकर गए। वहां दोस्त को बंधक बनाकर लड़की के साथ गैंगरेप किए। मकसद में कामयाब होने के बाद सभी आरोपी लड़की को छोड़कर फरार हो गए।
पीड़िता सुबह चार बजे पहुंची थाने
चित्रकूट एसडीओपी आशीष जैन ने बताया कि गैंगरेप की वारदात होने के बाद पीड़िता अपने दोस्त के साथ शुक्रवार की भोर 4 बजे चित्रकूट थाने पहुंची। उसने बताया कि इलाज के सिलसिले में चित्रकूट आई थी। मां बरौंधा स्थित गांव चली गई थी। वहीं मां के साथ हैदराबाद में काम करने वाला साथी मनोज यादव मौजदू था। उसी के हवाले छोड़कर मां गांव चली गई।
साथी ने किया रेप, तो नाविकों ने किया गैंगरेप
बताया गया कि मौके का फायदा उठाकर मनोज यादव ने नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इसी घटना को देख नाविकों के नीयत फिसली। ऐसे में 5 नाविकों ने मिलकर गैंगरेप कर दिया है। पुलिस ने शिकायत के बाद 6 लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमे 5 नाविक व एक मां का साथी आरोपी है। जिसकी उम्र 21 वर्ष है। गिरफ्त में आए आरोपियों के विरुद्ध रेप व पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।