38वीं भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस का उद्घाटन: इंजीनियर देश के विकास की रीढ़ है – उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

ब्रह्मवाक्य/रीवा। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) लोकल सेंटर जबलपुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय 38वीं भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया। इस वर्ष “रीइमेजिनिंग टुमॉरो: “शेपिंग द फ्यूचर थ्रू डिसरप्टिव एंड इंटरडिसिप्लिनरी टेक्नोलॉजीज” विषय पर इंजीनियरिंग कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में पहली बार इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। इस आयोजन से प्रदेश सरकार पूरी तरह फायदा उठायेगी। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कांग्रेस के दौरान जो भी पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे इसका पूर्ण अध्ययन प्रदेश सरकार कराएगी और प्रदेश के विकास में उसका उपयोग किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सरकार इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स के सुझावों पर विचार कर उसे लागू करने के लिए तत्पर रहेगी। इंजीनियर हमारे देश के विकास की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ता विकसित राज्य है जिसमें इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने समाज में इंजीनियरों की भूमिका के बारे में बोलते हुए कहा कि इंजीनियरों पर राष्ट्रीय नुकसान से देश को बचाने की जिम्मेदारी भी है क्योंकि इंजीनियर कम खर्चे में ज्यादा काम करवाने में सक्षम रहते हैं। उन्होंने कहा कि इंजीनियरों के पास ज्ञान और क्षमता है जिससे वह समाज के हर वर्ग के लिए अपना पर्याप्त योगदान देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button