पर्वतारोही सौरभ और अंकित अपने कारनामों से देश का नाम कर रहे रोशन, Mount Everest फतह करने विवेक तन्खा ने दी शुभकामनाएं

ब्रह्मवाक्य, डेस्क। जबलपुर संस्कारधानी का गौरव माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध अंकित सेन और रीवा जिले के गढ़ लोरी में जन्मे पर्वतारोही सौरभ कुशवाहा अपने कारनामों से जिले के साथ ही देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इन्होने ने 26 जनवरी 2023 को अफ्रीका के सबसे ऊंचे शिखर माउंट किलिमंजारो में चढ़कर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराया और हाल ही में 15 अगस्त को यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एलब्रुस में जाकर देश का राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इस उपलब्धि पर देश के विख्यात अधिवक्ता और कांग्रेस से राज्यसभा संसद विवेक तन्खा ने बधाई देते हुए अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट को फतह करने के लिए शुभकामनाएं दी।

सौरभ का अब तक का सफर
मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गढ़ लोरी में जन्मे पर्वतारोही सौरभ कुशवाहा अपने कारनामों से जिले के साथ ही देश का नाम रोशन कर रहे हैं। सौरभ के पिता का नाम तीरथ प्रसाद कुशवाहा है और माता सविता कुशवाहा हैं। 12 अप्रैल 1999 को जन्मे सौरभ की स्कूली शिक्षा जबलपुर के सरकारी स्कूल में हुई। जबकि ग्रेजुएशन डीएन जैन महाविद्यालय गोल बाजार जबलपुर से कर रहे हैं। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने का कारण लोगों के सहयोग से यह सफलता हासिल की। मम्मी-पापा मजदूरी करते हैं। माता-पिता का बहुत बड़ा सहयोग था उनका आशीर्वाद है।

अब तक कौन-कौन से पर्वत चढ़े

  1. हिमाचल प्रदेश भृगुलेख 14500फीट 5 नवंबर से 8 नवंबर तक 2020-21 भारत देश का तिरंगा लहराया
  2. बेसिक माउंट ट्रेनिंग कोर्स अटल बिहारी वाजपई इंस्टीट्यूट बाकर ताज बेस कैंप सेती धार हाइट पिक सम्मिट 17500 फीट पर भारत देश का तिरंगा लहराया 01 जून से 26 जून 2022 तक
  3. दक्षिण अफ्रीका व साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो जो कि ज्वालामुखी के रूप में पर्वत माउंटेन 5895 मी. वा 19341 फीट पर इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया का तिरंगा लहराया 21 से 26 जनवरी 2023 तक
  4. स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट राजस्थान माउंट आबू रॉक क्लाइंबिंग कंपटीशन चट्टानों में चढ़ने मध्य प्रदेश से सिल्वर मेडल बेसिक कोर्स 02 से 11 नवंबर 2022 तक
  5. एडवांस्ड कोर्स ऑल इंडिया से 37 लोगों का सिलेक्शन हुआ था जिस्म की टॉप व रेंज 15500 फीट पर तिरंगा लहराया 29 जून से 28 जुलाई 2023तक
  6. आगे का लक्ष्य -7000 की पिक सबमिट करना 2023 – 24 व 2024-2025 दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह करना

इन्होने किया सहयोग
पर्वतारोही सौरभ कुशवाहा बताते हैं कि कई लोगों ने मिलकर उनकी मदद की, जिनके सहयोग से वो यहां तक पहुंचे और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। उनकी इस उपलब्धि में पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक लखन गंगोरिया, जगत बहादुर अनु चाचा महापौर, सतना विधायक सुखलाल कुशवाहा, रीवा के महापौर, अशोक सम्राट, वृंदावन कुशवाह, सुनील कुशवाहा, अशोक सम्राट, कुशवाहा समाज के युवा अध्यक्ष प्रताप कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, प्रमोद पटेल पार्षद, गढ़ लोरी के सरपंच, अनिल कुशवाहा, प्रकाश कनौजिया, डॉ महेश दत्त राय, एम तिवारी मैडम, कोच सोनू तिवारी, उड़ान वेलफेयर संस्था की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, और कुशवाहा समाज द्वारा मदद किया गया।

 

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button