पर्वतारोही आशीष सिंह का रीवा में हुआ स्वागत,  माउंट एवरेस्ट में तिरंगा झंडा लहराकर विंध्य का नाम किया था रोशन

ब्रह्म वाक्य, रीवा। सतना जिले के रामपुर बघेलान के हिनौती निवासी आशीष सिंह (28) ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर)को फतह कर तिरंगा फहराया है। रीवा पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर आशीष सिंह के पिता लक्ष्मण सिंह कृषक हैं। जालंधर से 2016 में इंजीनियरिंग करने के बाद सोलर ह्वीकल पर रिसर्च करने के दौरान पर्वतारोहण की तैयारी की थी।

माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ाई करने में इन्हें 5 दिन लगे थे। 8 पर्वतारोही दल के साथ 18 मई की रात 10 बजे बेस कैंप से एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की, 23 मई की सुबह 10:32 पर एवरेस्ट की चोटी पर आशीष ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया था। रीवा के स्वयंबर हाल में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जहां पर महाराजा गु्रप के चेयरमैन देवेन्द्र सिंह, सपाक्स के अध्यक्ष इंजी. देवेन्द्र सिंह, प्रद्मुमन प्रताप सिंह, राज पांडेय, मयंक तिवारी, प्रभा सिंह, अमरजीत रावत, आकाश चौधरी, अनिल सिंह, प्रियंका सिंह, टिंकू तिवारी, प्रवीण सिंह, युवराज सिंह, पम्मू तिवारी, हिमांशू पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button