Madhya Pradesh Assembly Election 2023: सिरमौर विधानसभा से 14 उम्मीदवार, ‘राजा’ के सामने ‘राम’, दोनों दलों को बसपा के रिटायर्ड पुलिस अफसर की चुनौती

ब्रह्मवाक्य/रीवा। मध्यप्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तस्वीर साफ हो गई है। रीवा जिले की सिरमौर विधानसभा सीट से 14 उम्मीदवार मैदान में है। 2 नवंबर को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। ‘राजा’ के सामने ‘राम’ प्रत्याशी है। वहीं दोनों दलों को बसपा के रिटायर्ड पुलिस अफसर से चुनौती मिल रही है।

रिटर्निंग ऑफिसर भारती मेरावी ने बताया कि सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों में रामगरीब वनवासी कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, दिव्यराज सिंह भाजपा चुनाव प्रतीक कमल, सरिता पाण्डेय आप चुनाव प्रतीक झाड़ू, कांति कुमार दुबे कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) चुनाव प्रतीक हंसिया-हथौड़ा व सितारा और बीडी पाण्डेय हाथी बसपा चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत उम्मीदवार के रूप में इंजीनियर अविनाश शुक्ला राष्ट्रवादी भारत पार्टी चुनाव प्रतीक फुटबाल, देवेन्द्र कुमार शुक्ला भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी, मनोज सिंह बघेल विन्ध्य जनता पार्टी चुनाव प्रतीक गन्ना किसान, रोहिणी प्रसाद कुशवाहा पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक चुनाव प्रतीक स्कूल बैग, लक्ष्मण तिवारी सपा चुनाव प्रतीक साईकिल, शिवकुमार कुशवाहा जन अधिकारी पार्टी चुनाव प्रतीक गैस सिलेण्डर और शिवप्रसाद साहू बहुजन मुक्ति पार्टी चुनाव चिन्ह चारपाई से उम्मीदवार हैं।

निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में छेदीलाल कोल (रावत) चुनाव प्रतीक एयर कंडीशनर और लालमणि कुशवाहा चुनाव प्रतीक आटो रिक्शा से चुनाव मैदान में हैं। एमपी में वोटिंग 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। मतगणना पांच राज्यों में 3 दिसंबर को की जाएगी। जिसके बाद नई सरकार का गठन होगा।

सिरमौर विधानसभा
1- रामगरीब वनवासी – कांग्रेस
2- मनोज सिंह बघेल – विंध्य जनता पार्टी
3- अविनाश शुक्ला – राष्ट्रवादी भारत पार्टी
4- रोशनी प्रसाद कुशवाहा – पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक
5- शिवकुमार कुशवाहा – जन अधिकार पार्टी
6- देवेन्द्र कुमार शुक्ला – भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
7- शिवप्रसाद साहू – बहुजन मुक्ति पार्टी
8- सरिता पाण्डेय – आम आदमी पार्टी
9- छेदीलाल कोल – निर्दलीय
10- लालमणि कुशवाहा – निर्दलीय
11- क्रांति कुमार दुबे – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी
12- लक्ष्मण तिवारी – सपा
13- दिव्यराज सिंह – भाजपा
14- वीडी पाण्डेय – बसपा

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button