Vidhan Sabha Chunav: त्योंथर विधानसभा में 13 उम्मीदवार, BJP को कांग्रेस से मिल रही टक्कर, तिवारी परिवार के वजूद की लड़ाई

ब्रह्मवाक्य/रीवा। मध्यप्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तस्वीर साफ हो गई है। रीवा की त्योंथर विधानसभा सीट से 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। 2 नवंबर को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। इस बार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते भाजपा के प्रत्याशी है। बेटा एक बार रीवा से सांसद एक बार गुढ़ से विधायक रहे है। ऐसे में तिवारी परिवार के वजूद की लड़ाई है। वह कांग्रेस से भाजपा में आए है।

रिटर्निंग ऑफिसर पीके पाण्डेय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में रमाशंकर सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, सिद्धार्थ तिवारी राज भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, महर्षि सिंह आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू और देवेन्द्र सिंह बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत राजनैतिक दलों में कमाण्डो अरूण गौतम विन्ध्य जनता पार्टी चुनाव प्रतीक गन्ना किसान, कमलधारी कुशवाहा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी, त्रिनेत्र शुक्ल समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साईकिल, रामलाल कोल जन अधिकार पार्टी चुनाव प्रतीक गैस सिलेण्डर, संगीता कोल पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक चुनाव प्रतीक स्कूल बैग से उम्मीदवार हैं।

निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में इंजीनियर पुष्पराज पाल चुनाव प्रतीक कांच का गिलास, रामकली चुनाव प्रतीक सेब, शिरोमण कुशवाहा चुनाव प्रतीक हरी मिर्च और हरिशंकर चुनाव प्रतीक आटो रिक्शा से चुनाव मैदान में हैं। मतदान 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना एक साथ पांच राज्यों में 3 दिसंबर को की जाएगी।

त्योंथर विधानसभा
1- त्रिनेन्द्र शुक्ल – सपा
2- सिद्धार्थ तिवारी राज – भाजपा
3- शिरोमण कुशवाहा – निर्दलीय
4- अरूण गौतम – विंध्य जनता पार्टी
5- कमलधारी कुशवाहा – भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
6- रामलाल कोल – जन अधिकार पार्टी
7- रामकली – निर्दलीय
8- देवेन्द्र सिंह – बसपा
9- महर्षि सिंह – आम आदमी पार्टी
10- हरिशंकर – निर्दलीय
11- संगीता कोल – पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक
12- रमाशंकर पटेल – कांग्रेस
13- पुष्पराज पाल – निर्दलीय

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button