Election 2023: गुढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा 20 उम्मीदवार, भाजपा-कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला, करोड़ों का पैकेज छोड़कर आए AAP प्रत्याशी की चर्चा

ब्रह्मवाक्य/रीवा। मध्यप्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तस्वीर साफ हो गई है। रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा सीट से सबसे ज्यादा 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। 2 नवंबर को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। अमेरिका से करोड़ों के पैकेज छोड़कर आप से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी की चर्चा है।

रिटर्निंग ऑफिसर संजय जैन ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवार के रूप में कपिध्वज सिंह भईया साहब इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा, नागेन्द्र सिंह भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, प्रखर प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी चुनाव चिन्ह झाड़ू और सरोज रवीन्द्र कोल बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत राजनैतिक दलों में अमरजीत कुशवाहा जन अधिकार पार्टी चुनाव चिन्ह चक्की, अमरेश पटेल समाजवादी पार्टी चुनाव चिन्ह साइकिल, धीरेन्द्र सिंह पटेल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव चिन्ह बांसुरी, मूल निवासी यज्ञ निवास यादव पीपल्स पार्टी आफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) चुनाव चिन्ह स्कूल का बस्ता, लालमणि त्रिपाठी कम्युनिस्ट पार्टी आफ इण्डिया चुनाव चिन्ह बाल और हंसिया है।

इसी तरह विजय मिश्र जनसेवा ड्रायवर पार्टी चुनाव प्रतीक टायर और पं. शिवमोहन शर्मा राष्ट्रवादी भारत पार्टी चुनाव प्रतीक फुटबाल से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मो. जुम्मन चुनाव प्रतीक मेज, दयाशंकर पाण्डेय चुनाव प्रतीक हीरा, धीनेन्द्र (गिरधर) चुनाव प्रतीक कड़ाही, बृजेन्द्र मिश्रा चुनाव प्रतीक ऑटो रिक्शा, रन्नूलाल साकेत चुनाव प्रतीक बैट्री टार्च दिया गया है।

वहीं राकेश कुमार पाण्डेय चुनाव प्रतीक चारपाई, राम जियावन गुप्ता चुनाव प्रतीक माईक, रामनिवास विश्वकर्मा चुनाव प्रतीक आरी और ललन प्रसाद साकेत (मनेजर) चुनाव प्रतीक ट्रक से चुनाव मैदान में हैं। मुख्य राजनीतिक दलों की अपेक्षा निर्दलीय उम्मीदवार प्रचार शुरू कर दिए है। मतदान 17 नवंबन को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना एक साथ पांच राज्यों में 3 दिसंबर को की जाएगी।

गुढ विधानसभा
1- धीनेन्द्र गिरधर – निर्दलीय
2- राकेश कुमार पाण्डेय – निर्दलीय
3- राम जियावन गुप्ता – निर्दलीय
4- धीरेन्द्र सिंह पटेल – भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
5- राम निवासी विश्वकर्मा – निर्दलीय
6- ब्रजेन्द्र मिश्रा – निर्दलीय
7- मो. जुनमन – निर्दलीय
8- शिव मोहन शर्मा – राष्ट्रवादी भारत पार्टी
9- कपिध्वज सिंह – कांग्रेस
10- रन्नू लाल साकेत – निर्दलीय
11- अमरजीत कुशवाहा – जन अधिकार पार्टी
12- दयाशंकर पाण्डेय – निर्दलीय
13- लालमणि त्रिपाठी – निर्दलीय
14- नागेन्द्र सिंह – भाजपा
15- प्रखर प्रताप सिंह – आम आदमी पार्टी
16- विजय मिश्रा – जन सेवा ड्राइवर पार्टी
17- मूल निवासी यज्ञ निवास यादव – पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक
18- ललन प्रसाद साकेत – निर्दलीय
19- सरोज रावेन्द्र कोल -बसपा
20- अमरेश पटेल – सपा

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button