Assembly Elections 2023: 15 प्रत्याशी देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में, BJP से काका तो कांग्रेस से भतीजा; बसपा-सपा-आप के बीच तीसरे मोर्चे की जंग

ब्रह्मवाक्य/मऊगंज। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की तस्वीर साफ हो गई है। यहां नवगठित मऊगंज जिले की देवतालाब विधानसभा सीट से 15 उम्मीदवार चुनावी समर में कूद पड़े है। मुख्य मुकाबला BJP के काका से कांग्रेस के भतीजे के बीच है। 2 नवंबर को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं।

रिटर्निंग ऑफिसर बीके पाण्डेय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में अमरनाथ पटेल उर्फ डब्ल्यू भैया बहुजन समाज पार्टी चुनाव चिन्ह हाथी, गिरीश गौतम भारतीय जनता पार्टी चुनाव चिन्ह कमल, दिलीप सिंह गुड्डू भैया आम आदमी पार्टी चुनाव चिन्ह झाड़ू और पद्मेश गौतम इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव चिन्ह हाथ से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत राजनैतिक दलाें में आशा तिवारी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव चिन्ह बांसुरी, पूजा पटेल पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक चुनाव चिन्ह स्कूल बैग, वंशरूप कठेल भागीदारी पार्टी (पी) चुनाव चिन्ह फुटबाल, राहुल देव साकेत बहुजन मुक्ति पार्टी चुनाव चिन्ह चारपाई, सतीश तिवारी उर्फ सतीश भैया विन्ध्य जनता पार्टी चुनाव चिन्ह गन्ना किसान और सीमा जयवीर सिंह सेंगर समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साइकिल से उम्मीदवार हैं।

निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में कल्पना रावत चुनाव चिन्ह बाल्टी, छोटेलाल सिंह गोड़ (टेकाम) काड़ी चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन, महेश प्रसाद कोरी चुनाव चिन्ह एयर कंडीशनर, राजकुमार पटेल उर्फ राजू दादाभाई चुनाव चिन्ह आलमारी और एडवोकेट रामयज्ञ सोंधिया चुनाव प्रतीक आटो रिक्शा के साथ उम्मीदवार हैं। मतदान 17 नवम्बर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।

देवतालाब विधानसभा
1- राहुल देव साकेत – बहुजन मुक्ति पार्टी
2- पद्मेश गौतम – कांग्रेस
3- दिलीप सिंह – आम आदमी पार्टी
4- महेश प्रसाद कोरी – निर्दलीय
5- रामयज्ञ सोंधिया – निर्दलीय
6- राज कुमार पटेल – निर्दलीय
7- आशा तिवारी – बहुजन शक्ति चेतना पार्टी
8- अमरनाथ पटेल – बसपा
9- सीमा जयवीर सिंह – सपा
10- सतीश तिवारी – विंध्य जनता पार्टी
11- कल्पना रावत – निर्दलीय
12- छोटेलाल सिंह गोंड – अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी
13- पूजा पटेल – पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक
14- बंसरूप कठेल – भागीदारी पार्टी (P)
15- गिरीश गौतम – भाजपा

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button