MP Assembly Elections-2023: 15 प्रत्याशी रीवा विधानसभा क्षेत्र में, दोनों मुख्य दलों से राजेंद्र ही उम्मीदवार, तीसरे दल के रूप में आप-बसपा के बीच जंग

ब्रह्मवाक्य/रीवा। मध्यप्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तस्वीर साफ हो गई है। यहां रीवा जिले की रीवा शहरी विधानसभा सीट से 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। 2 नवंबर को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं।

रिटर्निगं ऑफिसर अनुराग तिवारी ने बताया कि रीवा विधानसभा क्षेत्र में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ का पंजा, राजेन्द्र शुक्ल भाजपा चुनाव प्रतीक कमल, इंजीनियर दीपक सिंह पटेल आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू, और मधुमास चन्द्र सोनी बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत दल से अब्दुल वफाती अंसारी समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साईकिल, एडवोकेट रविशंकर माझी पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) चुनाव प्रतीक स्कूल बैग, अमित कुमार तिवारी एडवोकेट मध्यप्रदेश जन विकास पार्टी चुनाव प्रतीक प्रेशर कुकर, डॉ. तोषण सिंह सपाक्स पार्टी चुनाव प्रतीक झूला, रहस लाल नेशनल जागरण पार्टी चुनाव प्रतीक द्वार घंटी मिला है।

इसी तरह रामकुमार सोनी बहुजन मुक्ति पार्टी चुनाव प्रतीक चारपाई से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अविनाश श्रीवास्तव चुनाव प्रतीक आरी प्रदीप कुमार बसोर चुनाव प्रतीक आटो रिक्शा, सुनील सोनी खड्डी 42 चुनाव प्रतीक कैंची, सुशील मिश्रा सबके महाराज चुनाव प्रतीक आलमारी और सुमित सिंह चुनाव प्रतीक नागरिक से चुनाव मैदान में हैं।

रीवा विधानसभा
1- राजेन्द्र शुक्ल – भाजपा
2- तोषण सिंह – सपाक्स पार्टी
3- सुनील सोनी – निर्दलीय
4- सुमित सिंह – निर्दलीय
5- सुशील मिश्रा सबके महराज – निर्दलीय
6- अभिनाश श्रीवास्तव – अखिल भारतीय गोड़वाना पार्टी
7- मधुमास चंद्र सोनी, बसपा
8- अब्दुल वफाती अंसारी – सपा
9- प्रदीप कुमार बसोर – निर्दलीय
10- रहस लाल – नेशनल जागरण पार्टी
11- दीपक पटेल – आम आदमी पार्टी
12- अमित कुमार तिवारी – मप्र जन विकास पार्टी
13- रविशंकर मांझी – पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक
14- राजेन्द्र शर्मा – कांग्रेस
15- रामकुमार सोनी – बहुजन मुक्ति पार्टी

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button