MP Vidhan Sabha Chunav-2023: सेमरिया विस क्षेत्र में 15 प्रत्याशी, केपी त्रिपाठी-अभय के बीच मुकाबला, बसपा लगा रही सेंध

ब्रह्मवाक्य/रीवा। मध्यप्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तस्वीर साफ हो गई है। यहां रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा सीट से 15 उम्मीदवार मैदान में है। 2 नवंबर को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद देर शाम उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं।

रिटर्निगं ऑफिसर आरके सिन्हा ने बताया कि सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में अभय मिश्रा इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, केपी त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल और पंकज सिंह बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में नागेन्द्र सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी और नागेन्द्र सिंह कल्चुरी आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक चुनाव प्रतीक शेर से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उमेश कोल चुनाव प्रतीक सिलाई मशीन, कमलभान सिंह रूम चुनाव प्रतीक तीरथ प्रसाद कोल चुनाव प्रतीक आरी, दिवाकर प्रसाद द्विवेदी भूतपूर्व सैनिक चुनाव प्रतीक पानी का जहाज, कूलर है।

वहीं डॉ रजनीश प्रजापति चुनाव प्रतीक स्कूल का बस्ता, राकेश प्रसाद पाण्डेय चुनाव प्रतीक हाण्डी, संतोष श्रीधर उपाध्याय चुनाव प्रतीक प्रेशर कुकर, सुधीर कुमार साकेत चुनाव प्रतीक तुरही, हाफिज मोहम्मद अली चुनाव प्रतीक गन्ना किसान और श्रीधर दुबे चुनाव प्रतीक कलम की निब सात किरणों के साथ चुनाव मैदान में हैं।

सेमरिया विधानसभा
1- श्रीधर दुबे – निर्दलीय
2- संतोष श्रीधर उपाध्याय – निर्दलीय
3- नागेन्द्र सिंह कर्चुली – ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक
4- सुधीर कुमार साकेत – निर्दलीय
5- रजनीश प्रजापति – निर्दलीय
6- कमलभान सिंह – निर्दलीय
7- अभय मिश्रा – कांग्रेस
8- नागेन्द्र सिंह – भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
9- तीरथ प्रसाद कोल – निर्दलीय
10- हाफिज मोहम्मद अली – निर्दलीय
11- पंकज सिंह – बसपा
12- राकेश प्रसाद पाण्डेय – निर्दलीय
13- उमेश कोल – निर्दलीय
14- केपी त्रिपाठी – भाजपा
15- दिवाकर द्विवेदी – निर्दलीय

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button