MP Elections 2023: गुढ़ विधानसभा में AAP प्रत्याशी की एंट्री ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की टेंशन, देखने को मिलेगा त्रिकोणीय मुकाबला

ब्रह्मवाक्य, रीवा। मध्य प्रदेश के सिंगरौली नगर निगम में महापौर पद हासिल करने के बाद AAP के हौसले बुलंद हैं। इस बार मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी (AAP) ने एंट्री की है। AAP के कुछ प्रत्याशी ऐसे हैं जो लोकप्रियता के मामले में भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। विंध्य क्षेत्र की बात करें तो रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा से AAP ने प्रखर प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इस युवा चेहरे के मैदान में आने से भाजपा व कांग्रेस के साथ त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

पिछले तीन चुनावों में भाजपा यहां से जीत रही है। लेकिन अधिक उम्र के कारण विधायक की सक्रियता क्षेत्र में कम ही रहती है। वहीं सत्ता पक्ष के होने के बाद भी गुढ़ विधानसभा में कोई खास विकास कार्य नहीं हुए हैं। बावजूद भाजपा ने नागेंद्र सिंह पर फिर से भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो कपिध्वज सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जिन्हे गुढ़ की जनता तीन बार नकार चुकी है। हालांकि हर बार वो दूसरे या तीसरे स्थान पर रहे हैं। ऐसे में इस बार तीसरे विकल्प के रूप में जनता के सामने आप आदमी पाटी के प्रखर प्रताप सिंह हैं।

बतादें कि रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा में सत्तापक्ष का विधायक होने के बावजूद विकास कार्यों से वंचित है। यहां की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों का पलायन हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों का और भी बुरा हाल है। सड़कों का अभाव हैं, जो हैं भी वो भष्टाचार के चलते बनने के साथ ही जर्जर हो गई हैं। ऐसे में लोगों के बीच परिवर्तन की आवाज उठ रही है। अब देखना होगा कि इस बार कोई युवा चेहरा आएगा या फिर यहां की जनता बुजुर्ग पर ही भरोसा जताती है।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button