MP Election: बागी हो कर छोड़ी कांग्रेस, AAP ज्वाइन कर बने प्रत्याशी, लेकिन फिर पलटी मार कर की घर वापसी

ब्रह्मवाक्य, डेस्क। चुनावी माहौल में रोज उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक बदलाव मध्य प्रदेश की उज्जैन उत्तर विधानसभा सीट पर देखने को मिला है। कांग्रेस नेता विवेक यादव ने पार्टी से नाराज होकर आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया था। AAP ने उन्हें अपना प्रत्याशी भी बना दिया था। लेकिन विवेक यादव मंगलवार को फिर कांग्रेस में लौट गए। इस बदलाव से AAP की मध्य प्रदेश इकाई के नेता भी हैरान हैं। इस बात की जानकारी खुद विवेक यादव ने एक वीडियो जारी कर दी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी के पक्ष में काम करने की बात कही है।

दरअसल उज्जैन उत्तर विधानसभा से विवेक यादव उम्मीदवारी जता रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली तो नाराज हो कर समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी माया राजेश त्रिवेदी का पुतला दहन कर विरोध जताया था। बाद में विवेक AAP में शामिल हो गए थे। AAP ने उन्हें उज्जैन उत्तर विधानसभा से प्रत्याशी भी बना दिया था। जिससे इस सीट त्रिकोणीय मुकाबला हो गया था। जिससे इस सीट पर कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता था। जिसके चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक को मनाने में जुटे थे। अब बीजेपी प्रत्याशी अनिल जैन की चुनौतियां बढ़ गई हैं।

 

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button