त्योंथर विधानसभा चुनाव: 4 दिन पहले कांग्रेस से BJP में आए सिद्धार्थ तिवारी ‘राज’ को मिला टिकट, सिटिंग MLA को घर बैठाया, श्रीनिवास तिवारी के पोते है
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/10/New-Project-2-8.jpg)
विधानसभा क्षेत्र: त्योंथर, जिला रीवा
नाम: सिद्धार्थ तिवारी राज
उम्र : 36
शिक्षा : एमबीए बिजनेस मैनेजमेंट
पेशा : युवा समाजसेवी
प्रोफाइल: सिद्धार्थ तिवारी राज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पोता है। देश-प्रदेश के लोग उनके बाबा को व्हाइट टाइगर बोलते थे। पिता स्वर्गीय सुदंर लाल तिवारी रीवा से एक बार सांसद और गुढ़ से एक बार विधायक रहे है। त्योंथर सीट से श्रीनिवास दो बार विधायक रहे है। ऐसे में त्याेंथर विधानसभा तिवारी परिवार के लिए सेफ सीट है। बीते कुछ वर्ष पहले सिद्धार्थ तिवारी राज के बाबा और पिता का निधन हो गया। तब लोकसभा चुनाव 2019 में सिद्धार्थ तिवारी को टिकट दिया गया। पर वह चुनाव नहीं निकाल पाए। अब चार दिन पहले भाजपा में शामिल हुए। उनको त्योंथर से उम्मीदवार बनाया गया है।
क्यों मिला टिकट:
विंध्य क्षेत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी की ब्राह्मणों में अच्छी पकड़। चार दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी पाण्डेय ने दिलाई सदस्यता। पांचवें दिन बने त्योंथर से भाजपा के उम्मीदवार।
विधानसभा क्षेत्र के बारे में:
त्याेंथर विधानसभा क्षेत्र रीवा जिले में आता है। यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां से 6 बार कांग्रेस, चार बार बीजेपी, एक बार बसपा, एक बार जनता दल, एक बार भारतीय जनसंघ चुनाव जीत चुका है। वर्तमान समय में लगातार दो बार से भाजपा जीतती आ रही है।