मऊगंज विधानसभा चुनाव: कौन है सुखेन्द्र सिंह बन्ना, जाे लगातार तीसरी बार कांग्रेस के उम्मीदवार, एक बार विधायक तो दूसरी बार मिली थी हार

विधानसभा सीट: मऊगंज, जिला मऊगंज

नाम: सुखेन्द्र सिंह बन्ना

उम्र : 45

शिक्षा : ग्रेजुएट

पेशा : कृषि एवं समाजसेवा

प्रोफाइल:
मऊगंज विधानसभा से सुखेन्द्र सिंह कांग्रेस के एकलौते उम्मीदवार है। वह हनुमना जनपद के बन्ना गांव के रहने वाले है। इसलिए उनके नाम के आगे बन्ना जुड़ गया। अब उनकी पहचान सुखेन्द्र सिंह बन्ना के रूप में की जाती है। इसके पहले सुखेन्द्र सिंह 1995 में जिला IYC के उपाध्यक्ष बनकर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। वह 2010 में IYC के अध्यक्ष बने। वह 2008 से जिला सहकारी बैंक रीवा के अध्यक्ष भी रहे हैं। पहली बार 2013 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। 2018 में भाजपा उम्मीदवार प्रदीप पटेल से हार गए। अब एक हार के बाद भी दूसरी बार प्रत्याशी बने है।।

क्यों मिला टिकट:
प्रदेश संगठन में पकड़। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के समर्थक। दिग्विजय सिंह के गुट के कह जाते है बन्ना।

विधानसभा क्षेत्र के बारे में:
मऊगंज विधानसभा क्षेत्र नवगठित मऊगंज जिले में आता है। मऊगंज को जिला बनाने की मांग 80 के दशक से उठती आ रही है। धीरे-धीरे कांग्रेस व भाजपा का चुनावी एजेंडा बन गया। 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी। जिसे 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्ण कर दिए है। मऊगंज को जिला बनाने की मांग को लेकर सुखेन्द्र सिंह बन्ना अक्सर तेजी से मुखर होते आ रहे थे। जिसका श्रेय आखिरकार भाजपा ले गई।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button