MP में कांग्रेस की पहली सूची: फर्स्ट लिस्ट में 144 नाम, 69 विधायकों को मिला टिकट, छिंदवाड़ा से कमलनाथ तो लहार से लड़ेंगे गोविंद सिंह
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/10/New-Project-1-2.jpg)
ब्रह्मवाक्य/भोपाल। नवरात्र के पहले दिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की फर्स्ट लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में छिंदवाड़ा से पूर्व सीएम एवं पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ, लहार से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और राउ से कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाम शामिल है। कुल मिलाकर कमलनाथ ने मौजूदा 96 विधायकों में 69 को टिकट दे दिया है। विंध्य के रीवा व मऊगंज जिले की चार विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। हालांकि चार सीट होल्ड है।
मनगवां सीट से बबिता साकेत, त्योंथर से रमाशंकर पटेल, मऊगंज से सुखेंद्र सिंह बन्ना पर एक बार फिर दांव लगाया गया है। वहीं गुढ़ से कपिध्वज सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह सतना व मैहर जिले से 5 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए है। तीनों जहगों पर मौजूदा विधायकों को टिकट मिला है। नीलांशु चतुर्वेदी को चित्रकूट, सिद्धार्थ कुशवाहा को सतना और कल्पना वर्मा को रैगांव से रिपीट किया है। वहीं रश्मि पटेल को नागौद से प्रत्याशी बनाया है।
यहां से पूर्व विधायक यादवेन्द्र सिंह को टिकट नहीं मिला है। इसी तरह अमरपाटन से पूर्व विस उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह को टिकट मिला है। पहली बार 144 प्रत्याशियों में 65 टिकट 50 वर्ष से कम उम्र को मिले हैं। पिछड़ा वर्ग से 39 प्रत्याशी बने हैं। इसी तरह अनुसूचित जाति वर्ग के 22 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 30 उम्मीदवार के नामों की घोषणा की है। इस चुनाव में 19 महिलाओं को टिकट मिला है। कांग्रेस ने 5 जैन और एक मुस्लिम को टिकट दिया है।
देखें 144 उम्मीदवारों की लिस्ट