MP में BJP को मिला फिर एक गच्चा: मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज

ब्रह्मवाक्य/मैहर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले BJP को एक फिर गच्चा मिला है। यहां मैहर से चार बार के विधायक नारायण त्रिपाठी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नाम पत्र लिखकर रिजाइन दे दिया है। हालांकि रिजाइन देने के कारणों का खुलासा नहीं किया है।

विधानसभा से भी दिया त्याग पत्र
नारायण त्रिपाठी ने 13 अक्टूबर को दूसरा पत्र मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के नाम लिखा है। पत्र के माध्यम से मैहर विधायक ने विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र देने की बात कही है। साथ ही त्यागपत्र स्वीकार करने का निवेदन किया है। जबकि पहला पत्र इसी दिन लिखकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है।

ऐसा रहा राजनीतिक सफर
राजनीति के जानकारों ने बताया कि पहली बार समाजवादी पार्टी से 2003 के विधानसभा चुनाव में नारायण त्रिपाठी को सफलता मिली। पर 2008 के चुनाव में भाजपा के मोतीलाल तिवारी से हार गए। ऐसे में 2013 के चुनाव में कांग्रेस का दामन थामकर चुनाव लड़ा और विजयी हुए। पर 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल से अनबन हो गई। ऐसे में नारायण ने कांग्रेस छोड़ दी। खुद को अपमानित देख नारायण ने भाजपा की सदस्यता ले ली।

पर दो वर्षों तक कांग्रेस के विधायक पद से त्यागपत्र नहीं दिया। अंतत: वर्ष 2016 में मैहर विधानसभा का उपचुनाव हुआ और नारायण त्रिपाठी को जीत मिली। चाैथी बार 2018 के चुनाव में भाजपा से जीत दर्ज कर कमलनाथ से नजदीकियां बढ़ा ली। वे मैहर को जिला घोषित करवाए, पर कांग्रेस की सरकार गिर गई। भाजपा की सरकार बनने पर मैहर को जिला व विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर शिवराज सरकार की घेराबंदी शूरू कर दी थी।

कांग्रेस से टिकट मिलने की चर्चा
मध्यप्रदेश की सियासत में अक्सर सुर्खियों में रहने वाले नारायण त्रिपाठी ने जिस सांसद गणेश सिंह के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्हीं के विरोध के चलते अब एक बार फिर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने को तैयार हो गए है। क्योंकि भाजपा ने मैहर विधानसभा से श्रीकांत चतुर्वेदी को प्रत्याशी बना दिया। ऐसे में नारायण त्रिपाठी का राजनीतिक भविष्य अंधेरे में जा रहा था। इसीलिए कांग्रेस के बड़े नेताओं से संपर्क में है। उम्मीद है कि टिकट भी मिल सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दिया त्याग पत्र

विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button