Vidhan Sabha Chunav 2023: कांग्रेस की ‘जन आक्रोश यात्रा’ का आगाज 19 से, इन सात स्थानों से शुरू होगी यात्रा

ब्रह्मवाक्य/भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रचार प्रसार तेजी से हो रहा है। अभी कुछ दिन पहले बीजेपी ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी अब इसी तर्ज पर कांग्रेस ‘जन आक्रोश यात्रा’ मंगलवार 19 सितम्बर से निकाल रही है। ‘जन आक्रोश यात्रा’एक साथ सात स्थानों से निकाली जाएगी। यह यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों निकाली जाएँगी। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यात्रा प्रभारी, जिला अध्यक्ष, प्रभारी और संगठन मंत्रियों के साथ बैठक की।

सभी विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी सभा और छोटी-छोटी कई सभाएं आयोजित की जाएँगी। ‘जन आक्रोश यात्रा’में कांग्रेस भाजपा सरकार के विरुद्ध जारी पार्टी का आरोप पत्र वितरित करेगी। इस यात्रा में महिलाओं पर अत्याचार, भ्रष्टाचार, अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग उत्पीड़न, महंगाई का मुद्दा उठाकर बीजेपी पर निशाना साधेगी। जन आक्रोश यात्रा’ की पूरी रूपरेखा शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सार्वजनिक करेंगे। इस यात्रा के लिए कांग्रेस ने विशेष रथ तैयार करवाएं है एक साथ सात स्थानों से रथ रवाना होंगे। नेता इन रथों पर सवार होकर सभा को संबोधित करेंगे।

इन नेताओं को मिले इन जिलों के प्रभार-
1- अजय सिंह:
– रीवा
– सीधी
– उमरिया
– कटनी
– जबलपुर
– नरसिंहपुर
– रायसेन

2- कमलेश्वर पटेल:
– सिंगरौली
– सीधी
– शहडोल
– डिंडोरी
– मंडला
– बालाघाट
– सतना

3- अरुण यादव:
– छतरपुर
– टीकमगढ़
– निवाड़ी
– पन्ना
– दमोह
– सागर
– विदिशा
– रायसेन
– भोपाल

4- डॉ गोविन्द सिंह:
– श्योपुर
– मुरैना
– भिण्ड
– ग्वालियर
– दतिया
– अशोकनगर
– गुना

5- सुरेश पचौरी:
– हरदा
– बैतूल
– छिंदवाड़ा
– सिवनी
– नर्मदापुरम

6- कांतिलाल भूरिया:
– बुरहानपुर
– धार
– खरगौन
– बड़वानी
– अलीराजपुर
– झाबुआ
– खंडवा

7- जीतू पटवारी:
– मंदसौर
– नीमच
– रतलाम
– उज्जैन
– इंदौर
– आगर-मालवा
– राजगढ़
– सीहोर
– शाजापुर
– देवास

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button