MP Vidhan Sabha Chunav: चित्रकूट से जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज, जेपी नड्डा ने दिखाई हरी झंडी

ब्रह्मवाक्य.सतना। MP में विधानसभा चुनाव 2023 का आगाज हो गया है। यहां भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट से भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। 3 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मझगवां के मिचकुरिन गांव से यात्रा को हरी झंडी दिखाई। जन आशीर्वाद यात्रा के रथ में सवार होकर जेपी नड्डा ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर जमकर निशाना साधा। कहा कि I.N.D.I.A में शामिल नेता घमंडी है। वहीं नड्डा ने MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को करप्टनाथ बताया।

सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान पर जमकर बरसे नड्डा 
सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान पर नड्डा जमकर बरसे। कहा कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान से आत्मा दुखी है। आज आक्रोशित होकर मैं कह कह रहा हूं कि यह घमंडिया और परिवारवादी गठबंधन हमारी संस्कृति, धर्म और संस्कारों पर बहुत गहरा आघात करने का प्रयास कर रहा है। I.N.D.I.A गठबंधन का सबसे बड़ा और मजबूत घटक DMK है। यह बात तब कही गई, जब 3 दिन पहले मुंबई में बैठकर I.N.D.I.A के नेता अपनी रणनीति तैयार कर रहे थे।

Chitrakoot

यात्रा से पहले कामदगिरि मंदिर पहुंचकर कामतानाथ के दर्शन
यात्रा के शुभारंभ के समय CM शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा संगठन प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित भाजपा के सांसद व विधायक मौजूद रहें। सभी बड़े नेता चित्रकूट स्थित कामदगिरि मंदिर पहुंचकर भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। इसके बाद चित्रकूट के मिचकुरिन गांव में पहुंचकर जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री बोले कांग्रेस के झूठ पर भरोसा न करना
मिचकुरिन गांव में जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाईयो और बहनों कांग्रेस के झूठ पर कतई भरोसा न करना। 15 महीने चिल्लाते रहे कि हमने कर्ज माफ कर दिया। कर्ज माफ किए नहीं, ऊपर से किसानों को डिफॉल्टर बना दिया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में एक महीने से पानी नहीं गिरा है। ऐसे में किसान भाई चिंतित हैं। पर चिंता नहीं करना। हम सबको संकट से बाहर निकालेंगे। पहले कमलनाथ ने सारी योजनाएं बंद कर दीं। अब योजना का भ्रम फैला रहे है।

ऐसे प्रदेश में निकल रही जन आशीर्वाद यात्रा
– 3 सितंबर: पहली यात्रा चित्रकूट से शुरू। निवाड़ी से होते हुए भोपाल जाएगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ।
– 4 सितंबर: दूसरी यात्रा नीमच से शुरू होगी। रतलाम-मंदसौर होकर भोपाल जाएगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शुभारंभ।
– 5 सितंबर: तीसरी यात्रा मंडला से शुरू होगी। जबलपुर होते हुए भोपाल जाएगी। गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ।
– 5 सितंबर: चौथी यात्रा श्योपुर के बड़ौदा नगर से शुरू होगी। ग्वालियर होकर भोपाल जाएगी। गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ।
– 6 सितंबर: पांचवीं यात्रा खंडवा से शुरू होगी। खरगोन होकर भोपाल जाएगी। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे शुभारंभ।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button