India News: फिल्म ’72 हूरें’ की तर्ज पर MP के रीवा में भाजपा ने लगाई होर्डिंग, कांग्रेस की ’72 घूंसे’ लिख घोटालों की खोली पोल

ब्रह्मवाक्य. रीवा। फिल्म ’72 हूरें’ की तर्ज पर MP के रीवा में भाजपा ने होर्डिंग लगाई है। विवादित पोस्टर में कांग्रेस की ’72 घूंसे’ लिख घोटालों की पोल खोली गई है। भाजपा नेता गौरव तिवारी ने बताया कि हाल ही आई बहुचर्चित फिल्म ’72 हूरे’ के पोस्टर से मैं इंस्पायर हुआ। इसके बाद कांग्रेस की फिल्म ’72 घूंसे’ की होर्डिंग बनाई है।

इस पोस्टर में आजाद भारत (1947) की पहली कांग्रेस सरकार में हुए जीप घोटाले से लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार के रीट पेपर लीक को भी शामिल किया गया है। आरोप लगाया कि 15 महीने की कांग्रेस सरकार में भी जमकर घोटाले हुए। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने जनसंपर्क और आईफा अवार्ड घोटाला किया।

उनसे पहले कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों के समय हुए बहु चर्चित घोटालों को भी ’72 घूंसें’ की लिस्ट बनाई। इसके बाद पोस्टर बनवाए। इससे पहले भी गौरव तिवारी कांग्रेस के खिलाफ विवादित होर्डिंग लगा चुके है। उन्होंने कोरोना काल में 100 करोड़ टीकों के साथ कमलनाथ का फोटो लगवाकर पोस्टर कई चौक चौराहों पर लगवाया था।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button