संघ के पूर्णकालिक प्रचारकों के भरोसे भाजपा अपनी चुनावी रणनीतियों को उतारेगी धरातल पर

ब्रह्मवाक्य, नई दिल्ली. 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी में आने वाले समय में संघ से कुछ ऊर्जावान प्रचारक चेहरे दिख सकते हैं। इन्हें राज्यों में संगठन या सह-संगठन मंत्री के रूप में जिम्मेदारी देने की तैयारी है। संघ से आने वाले इन पूर्णकालिक प्रचारकों के भरोसे भाजपा अपनी चुनावी रणनीतियों को धरातल पर उतारेगी।

पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि भाजपा के साथ समन्वयक की जिम्मेदारी निभाने वाले संघ के सहसरकार्यवाह अरुण कुमार के साथ पार्टी नेतृत्व की हुई बैठक में भी प्रचारकों के मुद्दे पर चर्चा होना बताया गया है। पिछले काफी समय से संघ से भाजपा में किसी नए चेहरे की एंट्री नहीं हुई है। यही नहीं, कुछ राज्यों में प्रदेश संगठन मंत्री और सह संगठन मंत्री का पद खाली भी चल रहा है। इस पद पर संघ के पूर्णकालिक प्रचारकों की तैनाती होती है।

संगठन मंत्री का कार्य पार्टी के सिद्धांतों के अनुसार कार्य को गतिशीलता प्रदान करना होता है। वे भाजपा और संघ के बीच समन्वयक की भी जिम्मेदारी निभाते हैं। प्रदेशों के संगठन मंत्री खासतौर पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री को रिपोर्ट करते हैं। किस कार्यकर्ता को क्या जिम्मेदारी सौंपी जाए सत्ता व संगठन के बीच बेहतर तालमेल से कैसे कार्य हो, इसके बारे में संगठन मंत्री बैठकों से रणनीति बनाते हैं।

 

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button