उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँच माँ शारदा देवी के किये दर्शन

ब्रह्मवाक्य/रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को मैहर पहुंच कर माँ शारदा देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मैहर मंदिर में सपत्नीक हवन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी एवं मैहर और रीवा के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री का मैहर में किया गया स्वागत-
उप मुख्यमंत्री का जिला मैहर के प्रथम आगमन पर रेलवे स्टेशन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने बैंड बाजा और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर नव निर्वाचित विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, पूर्व विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी, स्पीकर नगर निगम रीवा व्यंकटेश पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button