Assembly Election Results: रीवा के 8 विधानसभा सीटों पर 6 में बीजेपी आगे, तो वहीँ त्योंथर और सेमरिया में कांग्रेस

ब्रह्मवाक्य रीवा। एमपी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 17 नवंबर को 230 सीटों के लिए हुए मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। रीवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ला 11241 वोटो से आगे, मनगंवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नारेंद्र प्रजापति करीब 10000 वोट से आगे, मऊगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल 7522 वोट आगे चल रहे है।

देवतालाब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गिरीश गौतम 6631 वोट से आगे, त्योंथर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रमाशंकर सिंह 2448 वोटो से आगे, गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह 1609 वोटो से आगे, सेमरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा 2299 वोटो से आगे, सिरमौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह 1070 वोट से आगे चल रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button