इंफाल में BJP MLA पर हमला, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात, उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश

ब्रह्म वाक्य, डेस्क। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर (North Eastern State Manipur) में भड़की हिंसा को शांत होने का नाम नहीं ले रही। उपद्रवियों को काबू करने बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के तैनात किया गया है। आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के बीच भड़की हिंसा को नियंत्रित करने सरकार ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा सेना और असम राइफल्स के 55 ‘कॉलम’ को तैनात किया गया है। पूरे इलाके में इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवा भी बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हिंसा के कारण अबतक 9,000 से अधिक लोग इम्फाल घाटी से विस्थापित हुए हैं।

भड़की हिंसा के बीच, भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे (BJP MLA Vungjagin Walte) पर गुरुवार को इंफाल में हमला हो गया। उपद्रवियों ने उस समय हमला, जब वह मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (Chief Minister N. Biren Singh) से मुलाकात कर राज्य सचिवालय से लौट रहे थे। फिरजावल जिले के थानलॉन से विधायक वाल्टे उस वक्त हमला हुआ जब वह अपने सरकारी आवास जा रहे थे।

विधायक और उनके ड्राइवर पर गुस्साई भीड़ ने हमला बोल दिया, जबकि उनके पीएसओ भागने में कामयाब रहे। विधायक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती किया गया है। वाल्टे कुकी समुदाय से आते हैं। वह पिछली भाजपा सरकार में मणिपुर के जनजातीय मामलों और पहाड़ी मंत्री थे।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button