रीवा जिले में बनें 122 खरीदी केन्द्र, 262645 क्विंटल हुई गेंहू की खरीदी

ब्रह्मवाक्य. रीवा। 30 अप्रैल को रीवा जिले में निर्धारित 122 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। रीवा में 30 अप्रैल तक 5035 किसानों से 262645 क्विंटल गेंहू की खरीदी की गयी है। इसके लिए पंजीकृत किसानों को 55 करोड़ 81 लाख 19 हजार रूपये की राशि मंजूर की गयी है।

खरीदे गये गेंहू में 195446 क्विंटल गेंहू का परिवहन कर भण्डारण कराया जा चुका है। इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक पाण्डेय जी ने बताया कि अब तक 9471 किसानों ने गेंहू उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किये हैं। खरीदी केन्द्रों में गेंहू उपार्जन के लिए वारदाने, तौल कांटे तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं।

किसान अपनी सुविधाओं के अनुसार खरीदी केन्द्र तथा खरीदी का स्लॉट बुक कर सकते हैं। पंजीकृत किसान जिले के किसी भी खरीदी केन्द्र में स्लॉट बुक करके गेंहू दे सकते हैं। सभी समिति प्रबंधक असमय वर्षा को देखते हुए उपार्जित गेंहू को जल्द से जल्द परिवहन कर सुरक्षित भण्डारण कराएं।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button