‘मन की बात’ 100वां एपिसोड: रीवा में मोदी के कार्यक्रम का हुआ प्रसारण, उत्साह के साथ आम जनता ने सुना

ब्रह्मवाक्य. रीवा। रीवा में 30 अप्रैल 2023.को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आम जनता से संवाद करने के लिए आकाशवाणी के माध्यम से हर माह के अंतिम रविवार को प्रात: 11 बजे मन की बात करते हैं।इस कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया। जिले भर में लाखों लोगों ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री जी की मन की बात को सुना।

रीवा में नगर निगम टाउन हाल में पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा राजेन्द्र शुक्ल, नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रभारी कलेक्टर तथा आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

जिले की सभी ग्राम पंचायतों तथा नगर पंचायतों में भी सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री जी की मन की बात को  बड़े ही उत्साह के साथ सुना गया। इसके अलावा घरों में लोगों ने दूरदर्शन तथा अन्य टीवी चैनलों, एफएम रेडियो तथा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से प्रधानमंत्री जी की मन की बात में भागीदारी निभाई।

REWA

आमजनता से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने कहा कि 3 अक्टूबर 2014 को दशहरा के दिन से मन की बात कार्यक्रम शुरू हुआ था। यह कार्यक्रम सकरात्मकता का पर्व है। इसके माध्यम से देश की संस्कृति, परंपरा और लाखों लोगों के विचारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।मन की बात के माध्यम से देश में हो रहे नवाचारों को सीखने का भी अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम के लिए हजारों पत्र हर माह प्राप्त होते हैं। मन की बात के माध्यम से मुझे हमेशा आम जनता से आत्मीय जुड़ाव महसूस होता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले तथा देश और समाज के लिए अनूठी पहल करने वाले कई लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम में यूनेस्को की डायरेक्टर जनरल का भी 100वें एपिसोड के लिए शुभकामना संदेश प्रसारित किया गया। उन्होंने भारत में शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button