रीवा संभागायुक्त कार्यालय से उप संचालक हुए सेवानिवृत्त, 40 वर्ष की सेवा पूर्ण कर हुए विदा

ब्रह्मवाक्य. रीवा। रीवा संभागायुक्त कार्यालय में उप संचालक के पद पर पदस्थ सतीश निगम अपने 40 वर्ष की सेवा पूर्ण कर शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए।कमिश्नर कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में संभागायुक्त अनिल सुचारी ने कहा कि सतीश निगम में सबसे बड़ा गुण उनकी सकारात्मकता है। उनमें सीखने की ललक है, जिसके कारण वह कठिन से कठिन कार्य भी सहजता से कर लेते हैं।

उनका कार्यालय के सभी लोगों से पारिवारिक सदस्य जैसा व्यवहार रहा। वह सभी के सुख दुख में बराबर साझेदार होते रहे हैं। मैंने अपने सेवाकाल में ऐसा साथी नहीं देखा। उन्होंने निगम के सुखद भविष्य की कामना की। परिवार के साथ स्वस्थ्य रहकर आगामी जीवन सुखमय एवं व्यवस्थित ढंग से व्यतीत करने की बात कही।

अपर आयुक्त छोटे सिंह ने कहा कि निगम की सहजता व अच्छे संबंधों के कारण कार्यालय के सभी कार्य आसानी से हो जाते थे। उनका सभी पर विश्वास रहा। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उन्होंने निष्कलंक शासकीय सेवा की। उनका खालीपन भरना मुश्किल होगा। अपर आयुक्त ने निगम को आत्मसम्मान के साथ शासकीय सेवा पूर्ण करने की बधाई दी।

कार्यक्रम में उप संचालक पंचायत डीएस सिंह ने कहा कि निगम अपने सेवाकाल में कर्तव्य व कार्य से संतुष्ट होंगे। वह जहां भी रहे ईमानदारी से काम किया। उनके सुखमय जीवन की कामना श्री सिंह ने की। अपने उद्बोधन में सतीश निगम ने कहा कि मैंने अपने शासकीय सेवा को मिशन समझकर कार्य किया। मुझे हमेशा वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन व कनिष्ठों का सहयोग मिला। जिससे मैंने सम्मान पूर्वक अपनी अधिवार्षिकी पूर्ण की।

सतीश निगम को कमिश्नर कार्यालय एवं राजस्व मंडल के अधिकारियों कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन स्टेनों अवनीश शर्मा ने किया। इस दौरान संयुक्त आयुक्त निलेश परीख, उपायुक्त राजस्व एके ओहरी सहित सतीश निगम की धर्मपत्नी स्नेहलता निगम तथा दोनों सुपुत्र एवं कमिश्नर कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button