विधिक साक्षरता शिविर: रीवा बाल संप्रेक्षण गृह में बच्चों के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230428-WA0004.jpg)
ब्रह्मवाक्य. रीवा। रीवा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबोध कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अहमद रजा के नेतृत्व में बाल सप्रेक्षण गृह में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। साथ ही दवा वितरित की गई। यहां सप्रेक्षण गृह में स्वास्थ्य शिविर एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अहमद रजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मन का वास होता है। इस लिए शरीर का स्वस्थ्य होना परम आवश्यक है। सभी को अपने स्वास्थ्य की चिंता करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि नीलिमा देवदत्त प्रधान मजिस्ट्रेट ने बालकों के अधिकार एवं किशोर न्याय अधिनियम के बारे में जानकारी दी।
जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। किशोर न्याय बोर्ड की सदस्यगण ममता मिश्रा, मीनाक्षी मिश्रा एवं केपी शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर बाल सप्रेक्षण गृह के अधीक्षक रमेश रजक, सुखवंत मिश्रा, राजेश मिश्रा, पैरालीगल वालेटियर धर्मेन्द्र नापित एवं परवीक्षा अधिकारी अनिल पाण्डेय उपस्थित रहें।