रीवा में बिजली के टूटे तार ने ली महिला की जान, हैंडपंप से नहाकर लौट रही थी घर
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/09/New-Project-7.jpg)
ब्रह्मवाक्य.रीवा। बिजली के टूटे तार ने महिला की जान ले ली है। गढ़ थाना क्षेत्र के खैरा गांव में हुई इस घटना से बिजली विभाग के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ गया। जानकारी के अनुसार ग्राम खैरा निवासी 35 वर्षीय ममता तिवारी शनिवार की सुबह घर से कुछ दूर लगे हैंडपंप में नहाने गई हुई थी। जब वह वापस घर लौट रही थी, तभी ऊपर से गुजरने वाली विद्युत लाइन का तार टूट कर महिला के ऊपर गिर गया।
जिससे महिला की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके द्वारा इलाके में विद्युत के तारों को सही करने के लिए कई बार शिकायते की जा चुकी थी, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसी लापरवाही के चलते तार के टूटने की वजह से महिला की मौत हो गई है।