मुकुंदपुर में जनसंपर्क मंत्री ने बटरफ्लाई पार्क का किया उद्घाटन, टाइगर सफारी के सफेद बाघों का ब्रीडिंग सेंटर बनेगा
![rewa](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/09/3cd5b4a0-c8e8-4e49-ae69-08fe4795526c.jpg)
ब्रह्मवाक्य रीवा। व्हाइट टाइगर सफारी की स्थापना वर्ष 2016 में की गयी थी तब से लगातार इसका विकास और विस्तार किया जा रहा है। जनसंपर्क एवं पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी मुकुन्दपुर में बटरफ्लाई पार्क का लोकार्पण किया। यह विश्व स्तरीय पार्क है। मंत्री ने वहां 3 करोड़ रूपये की लागत से बनाये जा रहे रेप्टाईल पार्क का भूमिपूजन किया इसमें 12 किस्मों के साँप रखे जायेंगे। मंत्री शुक्ल ने व्हाइट टाइगर सफारी को दिल्ली से प्राप्त सफेद बाघ को बाड़े में छोड़ा। व्हाइट टाइगर सफारी के निर्माण के बाद विन्ध्य में 46 सालों के बाद सफेद बाघों की वापसी हुई। इसके विकास के लिए लगातार प्रयास किये जाते रहेंगे।
सफेद बाघों का ब्रीडिंग सेंटर-
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि व्हाइट टाइगर सफारी में आज सफेद बाघ के रूप में नया मेहमान आया है। ग्वालियर से शीघ्र ही सफेद बाघों का नया जोड़ा मिलने की उम्मीद है। व्हाइट टाइगर सफारी को सफेद बाघों का ब्रीडिंग सेंटर बनाये। इस दिशा में वन विभाग के विशेषज्ञ लगातार प्रयास कर रहे हैं। इन प्रयासों के फलीभूत होते ही व्हाइट टाइगर सफारी को विश्व में अनूठा स्थान प्राप्त हो जायेगा।