विधानसभा अध्यक्ष ने नवगठित जिले मऊगंज के विकास एवं कानून व्यवस्था के संबंध में की चर्चा

ब्रह्मवाक्य मऊगंज। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने नईगढ़ी विश्राम गृह में कलेक्टर अजय श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन से जिले में विकास एवं कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मऊगंज के समग्र विकास के लिए सभी कार्य प्राथमिकता से किये जाय।

हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को समय पर उपलब्ध हों तथा आमजनों की समस्याओं का समाधानकारक निराकरण सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था मुस्तैद रखने तथा शांति व्यवस्था रखने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button