Rewa: रीवा जिले में वर्षा का दौर जारी अब तक 434.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई
ब्रह्मवाक्य रीवा। जिले में पिछले चार दिनों से अच्छी वर्षा का क्रम जारी है। जिले में 5 अगस्त को 28 मिमी मीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी है। सर्वाधिक 100 मिमी वर्षा मनगवां तहसील में दर्ज की गयी। अभी भी वर्षा क्रम जारी है। जिले के नदी-नालों तथा तालाबों के जल स्तर में वृद्धि हो रही है। अच्छी वर्षा से धान की रोपाई में तेजी आई है। जिले में एक जून से अब तक कुल 434.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस अवधि में तहसील हुजूर में 495 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 361.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 639 मिलीमीटर, सिरमौर में 370.8 मिलीमीटर, त्योंथर में 160 मिलीमीटर, मऊगंज में 478.6 मिलीमीटर, हनुमना में 352.8 मिलीमीटर, सेमरिया में 385 मिलीमीटर, मनगवां में 658 मिलीमीटर, जवा में 429.2 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी तहसील में 445 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 286.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।