रीवा मे मिली अज्ञात महिला की लाश, जाँच मे जुटी पुलिस
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG_20230426_220036.jpg)
ब्रह्म वाक्य. रीवा
रीवा सिविल लाइन थाना अंतर्गत बीहर नदी में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गयी।एसडीआरएफ ने बताया कि बुधवार की शाम पुलिस कंट्रोल रूप से पदमधर कालोनी के पीछे नदी के किराने बांस के भीरा में लाश फंसी होने की जानकारी आई थी। सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस के साथ होमगार्ड के गोताखोर व SDRF की टीम स्टीमर वोट की मदद से घटनास्थल के पास पहुंची है।
जहां महिला के शव को बरामद कर बाहर लाया गया है। पंचनामा कार्यवाही के बाद लाश को पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा की मर्चुरी में रखवाया है। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। लाश को देखने पर पता चल रहा है कि दो से तीन दिन पुरानी है। ऐसा लग रहा है कि नदी में बहकर कहीं से आई है। मृतक पेटीकोट और ब्लाउज पहनी है। फिलहाल पुलिस आस- पास के थानों मे सूचना भेजवा दी गयी है बहरहाल पुलिस को जांच के बाद ही घटना की सत्यता की जानकारी हो पाएगी।