MP Rewa: गंगेव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम संपन्न,101 गरीब बेटियों का हुआ विवाह

ब्रह्मवाक्य रीवा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के अन्तर्गत आज गंगेव में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वेदमंत्रों के साथ विधि विधानपूर्वक कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह समारोह में 101 गरीब कन्याओं का विवाह किया गया। विवाह कार्यक्रम के दौरान विधायक पंचूलाल प्रजापति, जनपद सदस्य गणेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि शत्रुघन द्विवेदी, एसडीएम प्रभाशंकर त्रिपाठी, जनपद के सीईओ राहुल पाण्डेय, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने मिलकर बैण्ड बाजे की धुन पर पारंपरिक रूप से शहर के मुख्य मार्ग में धूम-धाम से बरात निकाली। विधायक पंचूलाल प्रजापति ने वरवधू को आशिर्वाद दिया। विधायक पंचूलाल प्रजापति ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की गरीब बेटियों के विवाह का उत्तरदायित्व स्वयं सभाला है। पूर्व में गरीबी के कारण बहुत सी गरीब कन्यायें विवाह से वंचित रह जाती थी। कन्या के जन्म को वरदान बनाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनायी गयी है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में प्रदेश सरकार 49 हजार रूपये की राशि उनके खाते में डालती हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए वरदान है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों के हाथ पीले नहीं कर पाते थे अब सरकार की मदद से धूमधाम से विवाह हो रहे हैं। आज घरों में बेटी के आने पर उत्सव मनाया जाता है तथा उसकी शिक्षा दीक्षा के बाद हाँथ पीले करने की भी जबावदारी सरकार ने ले रखी है। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रभाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि आज जनपद पंचायत गंगेव में 101 गरीब कन्याओं के हाथ पीले किये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button