विधानसभा अध्यक्ष संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर डॉ. पंचूलाल प्रजापति के स्वास्थ्य की जानकारी ली
![rewa](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/06/7321b633-4cce-4a33-ba42-a17fcc41a491.jpg)
ब्रह्मवाक्य रीवा। विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर विधायक मनगवां डॉ. पंचूलाल प्रजापति के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर से बेहतर उपचार करने के आदेश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक डॉ. प्रजापति से स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। उल्लेखनीय है कि विधायक मनगवां का गत दिनों अचानक स्वास्थ्य विगड़ गया था जिन्हें उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।