Ladli Behna Yojana: 8 जून को होगी लाड़ली बहना योजना की विशेष ग्राम सभाएं
![Ladli Behna Yojana](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/06/3c6a638b-ad02-49b6-9ccc-193f1fe1ad57.jpg)
ब्रह्मवाक्य रीवा। लाड़ली बहना योजना पर मुख्य सचिव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं के स्वीकृति पत्र 7 जून तक घर-घर जाकर वितरित कराएं जायेंगे। इस योजना के लिए 8 जून को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इस सभा का मुख्या उद्देश्य यह है की पत्र महिलाओं को लाभ मिले, अभी भी कई पात्र महिलाओं के बैंक खाते डीबीटी नहीं हो पाए हैं। सभी कलेक्टर 8 जून तक सभी खातों को डीबीटी कराएं। लाड़ली बहना योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 10 जून को जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान समारोह में सिंगल क्लिक के माध्यम से महिलाओं को योजना की राशि अंतरित करेंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान लाभान्वित सभी महिलाओं के घर में खुशियों के दीपक जलाए जाएंगे। कलेक्टर इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित महिलाओं को राशि प्रदान करने के लिए बैंकों को 1209 करोड़ की राशि दे दी गई है। कलेक्टर स्वीकृति पत्रों का 7 जून तक वितरण सुनिश्चित करें। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी ने बताया कि लाड़ली बहना योजना से पूरे प्रदेश में एक करोड़ 25 लाख 6 हजार 186 महिलाएं लाभान्वित की जा रही हैं। इनके स्वीकृति पत्र का वितरण किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ सोनवणे, अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।