REWA: रीवा कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर लगाया प्रतिबंध, जानिए क्या है वजह
![REWA](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/05/c5b10f76-47b2-4301-8b4d-83822f85272a.jpg)
ब्रह्मवाक्य रीवा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2023 (पूर्वाद्ध) की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता लागू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन संपन्न कराने के लिए अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त किये जा रहे हैं इस कारण कलेक्टर के सहमति के बिना कोई भी अधिकारी या कर्मचारी छुट्टी नहीं ले सकते।