पशुओं के इलाज के लिए एंबुलेंस की सुविधा: सांसद व कलेक्टर ने पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
![animal ambulance](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/05/4583334e-0345-4033-8b95-dffac5a0d938.jpg)
ब्रह्मवाक्य रीवा।पशु चिकित्सालय में पशुओं के लिए एम्बुलेंस सेवा शुरू कर दी गयी है। रीवा सांसद व कलेक्टर द्वारा जिले में पशुओं के इलाज के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई गयी है।सांसद श्री जनार्दन मिश्र एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से चलित पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
![animal ambulance](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/05/a9efb2ae-23fc-459a-accb-0a93c83ac41c.jpg)
रीवा जिले के सभी जनपदों के लिए एक-एक पशु चिकित्सा वाहन उपलब्ध रहेंगे। जबकि रीवा और हनुमना में दो-दो पशु एंबुलेंस की उपलब्धता रहेगी। अब एंबुलेंस केवल इंसान के लिए ही नहीं बल्कि गौमाता और अन्य पशुओं के इलाज के लिए भी उपलब्ध होंगी। कलेक्ट्रेट में इस दौरान जिला पंचायत गौ संरक्षण समिति की अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी तिवारी, उप संचालक डॉ राजेश मिश्र सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।