रीवा जिले में 119 खरीदी केन्द्रों पर अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 478477 क्विंटल गेंहू की खरीद

 ब्रह्मवाक्य रीवा। रीवा जिले में निर्धारित किये गए 119 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है।रीवा जिले में 8 मई तक 9551 किसानों से 478477 क्विंटल गेंहू की खरीदी की गयी है। इसके लिए किसानों को 9432.75 लाख रूपये की राशि मंजूर की गयी है। खरीदे गये गेंहू में 409861 क्विंटल गेंहू का परिवहन कर भण्डारण हो चुका है। इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक ओपी पाण्डेय ने बताया कि अब तक 16343 किसानों ने गेंहू उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किये हैं।

rewa
rewa

 

रीवा में खरीदी केन्द्रों में गेंहू उपार्जन के लिए वारदाने, तौल कांटे तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार खरीदी केन्द्र तथा खरीदी का स्लॉट बुक कर सकते हैं। पंजीकृत किसान जिले के किसी भी खरीदी केन्द्र में स्लॉट बुक करके गेंहू दे सकते हैं। सभी समिति प्रबंधक असमय वर्षा को देखते हुए उपार्जित गेंहू का तत्काल परिवहन कर सुरक्षित भण्डारण कराएं।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button