रीवा में रात चलते बाइक सवार दो युवकों पर गिरा पेड़, चपेट में आने से मौत, पूर्व विधायक ने जेसीबी की मदद से निकलवाई लाश

ब्रह्मवाक्य.रीवा। रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत दो मई रात 8 बजे बारिश व तूफान के चलते दो बाइक सवारों पर पेड़ गिर गया। जिससे दाेनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गुलाब कुशवाहा पुत्र त्रिगुजी कुशवाहा और रामउ कुशवाहा पुत्र चंन्द्रभान कुशवाहा दोनों निवासी माजन मानिक राम थाना शाहपुर से मऊगंज के समीप बारात जा रहे थे।

रास्ते में बहुती गांव के पास आम के पेड़ के नीचे रूक गए। तभी 2 मई की रात 8 बजे पेड़ गिर गया। दोनों की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे मऊगंज के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों की लाश को जेसीबी की मदद से निकलवाया गया। इसके बाद पीएम के लिए अस्पताल भेजवाया था।

 

 

 

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button